बेगुसराय, दिसम्बर 10 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। सर्व शिक्षा कार्यालय के सभागार में बुधवार को जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य 6-14 वर्ष एवं 15-19 वर्ष आयु वर्ग के उन बच्चों की पहचान करना है जो विद्यालय से बाहर हैं। छह से 14 वर्ष के बच्चों का गृहवार सर्वेक्षण कर उनका उम्र-सापेक्ष नामांकन सुनिश्चित किया जाएगा। वहीं 15-19 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को दूरस्थ शिक्षा उपलब्ध कराते हुए दसवीं व बारहवीं की परीक्षा के लिए मुफ्त फॉर्म भराया जाएगा। कार्यशाला में जिले के सभी प्रखंडों से दो-दो शिक्षकों को प्रशिक्षित किया गया। वे अपने-अपने प्रखंड के प्रधानाध्यापकों को प्रशिक्षण देंगे। सर्व शिक्षा अभियान के डीपीओ आकाश कुमार, संभाग प्रभारी जय शाद्री, एमआईएस प्रभारी चंदन कुमार, मास्टर ट्रेनर राकेश कुमार और अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.