नई दिल्ली, फरवरी 23 -- टीवी मार्केट में अब Mini LED टेक्नोलॉजी तेजी से पॉपुलर हो रही है और इसी सेगमेंट में Kodak ने भी भारत में अपनी एंट्री कर ली है। कंपनी ने अपना पहला Kodak Mini QD 4K LED TV लॉन्च कर दिया है, जो 65-इंच स्क्रीन साइज में आता है। यह टीवी खास तौर पर उन लोगों के लिए डिजाइन किया गया है जो घर पर थिएटर जैसा अनुभव चाहते हैं। इस नए टीवी की सबसे बड़ी खासियत है इसका दमदार ऑडियो सिस्टम। इसमें 6 इनबिल्ट स्पीकर्स दिए गए हैं, जिनका कुल आउटपुट 108W है। Dolby Atmos और Dolby Digital Plus सपोर्ट के साथ यह टीवी साउंड के मामले में काफी मजबूत नजर आता है। इसके अलावा 1500 निट्स की पीक ब्राइटनेस और 100000:1 का कॉन्ट्रास्ट रेशियो इसे विजुअल क्वालिटी में भी खास बनाते हैं। Kodak का यह Mini QD TV फिलहाल Amazon पर एक्सक्लूसिव तौर पर उपलब्ध है। जानें ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.