देवघर, नवम्बर 2 -- देवघर, प्रतिनिधि। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग झारखंड सरकार द्वारा राज्य के उच्च, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में कक्षा 9-12 कक्षा में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के लिए आईसीटी चैंपियनशिप झारखंड ई-शिक्षा महोत्सव 2025 का आयोजन किया जा रहा है। विद्यालय स्तर पर यह प्रतियोगिता 23-27 सितंबर 2025 को संपन्न कराई गई है। इसके साथ ही देवघर जिले में प्रखंड स्तर पर यह प्रतियोगिता 6 से 8 नवंबर तक कराई जाएगी। इसके लिए जिले में 10 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। प्रखंड स्तरीय परीक्षा संपन्न होने के बाद जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही जिला स्तरीय परीक्षा संपन्न होने के बाद जिला स्तर पर सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिलेगा। जिला शिक्षा पदाधिका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.