फर्रुखाबाद कन्नौज, दिसम्बर 5 -- कायमगंज, संवाददाता शमसाबाद कायमगंज रेलवे स्टेशन खंड के मध्य समपार संख्या-181 किमी 167/4-5 पर रेलवे की ओर से ट्रैक पैकिंग का कार्य कराया जाएगा। यह कार्य 6 दिसंबर से 7 दिसंबर तक सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक पैकिंग मशीन के माध्यम से किया जाएगा। रेलवे विभाग के अनुसार, कार्य के दौरान समपार मार्ग पूरी तरह बंद रहेगा, जिससे सड़क मार्ग से आवागमन बाधित रहेगा। इस दौरान किसी भी छोटे-बड़े वाहन को समपार गेट से गुजरने की अनुमति नहीं होगी। यातायात व्यवस्था सुचारू रखने के लिए सभी वाहनों को समपार संख्या-182 बी की ओर डायवर्ट किया जाएगा, जिसकी दूरी लगभग 2 किलोमीटर है। रेलवे अधिकारियों ने कहा कि प्रशासन आवश्यक पुलिस व्यवस्था सुनिश्चित करे, ताकि कार्य सुरक्षा एवं संरक्षा के साथ पूर्ण किया जा सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.