शामली, दिसम्बर 4 -- अपना घर आश्रम शामली में एक मार्मिक और खुशियों से भरा पल उस समय देखने को मिला, जब छह साल से लापता प्रभुजी का उनके भाई से पुनर्मिलन हुआ। गत 5 फरवरी 2023 को गांव गौरीपुर, जिला बागपत से आनंद कुमार की सूचना पर अपना घर आश्रम शामली की रेस्क्यू टीम द्वारा एक लावारिस अवस्था में मिले प्रभुजी को आश्रम में भर्ती कराया गया था। उस समय उनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम उमेश चौधरी बताया था, लेकिन अपने बारे में कोई अन्य जानकारी देने में असमर्थ थे। आश्रम में प्रभुजी का इलाज मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉ. अरुण रॉय के परामर्श से कराया गया। नियमित उपचार से धीरे-धीरे प्रभुजी की मानसिक स्थिति में सुधार होने लगा। करीब 8 दिन पूर्व बातचीत के दौरान प्रभुजी ने अपने घर जाने की इच्छा जताई और अपना पता गांव रोह, जिला नवादा, बिहार ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.