सीवान, फरवरी 20 -- बड़हरिया। माहे रमजान रहमत का महीना है। जिसमें तमाम लोग रोजे से हैं। लेकिन छोटे छोटे बच्चे भी अपने से बड़ों को देखकर रमजान में रोजा रख रहे हैं। प्रखंड के मालिक टोला गांव के शिक्षक मेराज आलम और शमीम बानो के 6 वर्षीय पुत्र मो अर्श भी कम उम्र में रमजान का पहला रोजा रखकर एक मिशाल कायम किया है।जो अपने माता पिता के साथ अपने दादा महफूज अलम और दादी नेशा खातून के साथ सुबह में सेहरी करना और शाम में इफ्तार कर रोजा तोड़ता है। इतनी छोटी सी उम्र में रोजा रखकर एक मिशाल कायम किया है। मो अर्श महज 6 वर्ष का है जो नमाज पढ़ने के अलावा कुरान पढ़ना और अपने पिता और दादा के साथ मस्जिद में जाकर नमाज पढ़ना और नमाज तराबीह पढ़ता है। अली अख्तर, इसरार अहमद, मेराज अहमद, अख्तर हुसैन, सहित अन्य लोग भी इसकी इबादत करने की तारीफ कर रहे हैं। यह एक अच्छी आदत...