गोपालगंज, दिसम्बर 10 -- कुचायकोट। स्थानीय थाने के बघउच गांव में मंगलवार की शाम से एक 6 वर्षीया बच्ची लापता हो गई। गांव के श्रीराम गुप्ता की पुत्री झलक कुमारी शाम करीब 4 बजे अपने घर के दरवाजे पर खेल रही थी। परिजनों ने देर रात तक गांव और आसपास के क्षेत्रों में बच्ची की तलाश की, मगर कोई सुराग नहीं मिल सका। थक-हारकर परिवार ने इसकी सूचना कुचायकोट थाना पुलिस को दी। घटना के 24 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बाद भी बच्ची का पता नहीं चल पाया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...