सीतामढ़ी, मई 31 -- शिवहर। साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में डीएम विवेक रंजन मैत्रेय की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। जिसमें जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे छह लोगों की समस्याओं को सुना। जनता दरबार में लोगों ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन, भूमि विवाद, नलकूप से संबंधित समस्याओं को लेकर अपनी शिकायतें दर्ज कराई। डीएम ने बारी-बारी से लोगों की समस्याओं को सुना। साथ ही संबंधित अधिकारियों को मौखिक और पत्राचार के माध्यम से त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया। जनता दरबार में एडीएम मेधावी, एसडीओ अविनाश कुणाल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...