कानपुर, फरवरी 14 -- विश्व एनीमिया दिवस पर जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के बाल रोग विभाग, इंडियन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स के संयुक्त तत्वावधान में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। अध्यक्ष डॉ. जेके गुप्ता ने बताया कि एनीमिया आज भी गंभीर सार्वजनिक स्वास्थ्य समस्या है। कार्यक्रम में डॉ. यशवंत कुमार राव एवं डॉ. अरुण कुमार आर्य ने एनीमिया के लक्षण, बचाव और उपचार पर विस्तृत जानकारी दी। अध्यक्षता प्रो. (डॉ.) शैलेन्द्र कुमार गौतम ने की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...