बिहारशरीफ, फरवरी 16 -- 6 माह में ही उखड़ने लगी 5.76 लाख की सड़क, बिना ढक्कन के नाले दे रहे हादसों को न्योता काम अधूरा छोड़ निकाल ली गयी राशि, योजना के बोर्ड का भी अता-पता नहीं कपासी गांव में सड़क के बीचोंबीच खुला नाला बना मुसीबत, आए दिन गिरकर चोटिल हो रहे बच्चे बीडीओ बोले- बिना बोर्ड लगाए काम करना नियम के खिलाफ, गड़बड़ी मिली तो नपेंगे जिम्मेदार फोटो चेवाड़ा सड़क : कपासी गांव में पीसीसी सड़क में बने गड्ढे। चेवाड़ा, निज संवाददाता। सरकारी राशि का बंदरबांट कैसे होता है, इसकी बानगी छठियारा पंचायत के कपासी गांव में देखने को मिल रही है। यहां पंचायत समिति फंड से 5.76 लाख की लागत से बनी पीसीसी सड़क और नाली महज छह महीने में ही जवाब दे गई है। हद तो यह है कि नाली का ढक्कन अबतक नहीं लगाया गया है। लेकिन, योजना की राशि निकाल ली गयी है। आलम यह है कि सड़क टूट रही ...