लखीसराय, फरवरी 7 -- लखीसराय, हिन्दुस्तान संवाददाता। मुंगेर विश्वविद्यालय में शैक्षणिक अव्यवस्था एक बार फिर छात्रों के आक्रोश का कारण बनती जा रही है। विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित यूजी सेमेस्टर-2 एवं यूजी सेमेस्टर-4 की परीक्षाएं संपन्न हुए लगभग छह माह बीत चुके हैं लेकिन अब तक परिणाम प्रकाशित नहीं किया गया है। इस असामान्य देरी से हजारों छात्र मानसिक, शैक्षणिक और आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। परिणाम लंबित रहने के कारण छात्रों का अगले सेमेस्टर में नामांकन, छात्रवृत्ति, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी तथा भविष्य की शैक्षणिक योजनाएं गंभीर रूप से प्रभावित हो रही हैं। छात्रों का कहना है कि विश्वविद्यालय प्रशासन की यह लापरवाही उनके भविष्य के प्रति असंवेदनशील रवैये को उजागर करती है। इस मुद्दे पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के लखीसराय जिला संयोजक मनीष यद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.