मधुबनी, जनवरी 28 -- झंझारपुर,निज प्रतिनिधि। झंझारपुर थाना क्षेत्र के सिमरा ब्रह्मस्थान समीप राधा कृष्ण मंदिर के चबूतरा पर एक छह माह का बच्चा बुधवार की सुबह कंबल में लपेटा रखा हुआ था। फूल तोड़ने गई एक महिला की नजर उस पर पड़ी, तो उसने बच्चे को उठाया। सिमरा निवासी लक्ष्मण कामत की पत्नी लक्ष्मीनिया देवी ने बच्चों को अपने गोद में लेकर घर आई और तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। लक्ष्मीनिया देवी सुंदर से बच्चे को अपने साथ रखना चाहती थी। मगर प्रावधान के अनुसार पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मधुबनी बाल कल्याण समिति को सूचना दी। बाल कल्याण समिति के सुपरवाइजर और महिला सुपरवाइजर पहुंचे और कागजी खाना पूर्ति कर बच्चों को अपने साथ ले गए। लोग उस मां के बारे में चर्चा कर रहे थे। उस मां को कोश रहे थे जो इतनी ठंड में अपने 6 माह के सुंदर से लड़के को कंबल में लपेटकर ...