शिवपुरी, मार्च 18 -- मध्य प्रदेश के शिवपुरी में तंत्र-मंत्र और झाड़-फूंक के नाम पर छह महीने के बच्चे की जान से खिलवाड़ करने वाले बाबा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आग के ऊपर उलटा लटकाए जाने से बच्चा झुलस गया। 13 मार्च को 6 महीने के बीमार बच्चे को लेकर उसकी मां कोलारस थाना क्षेत्र के रामनगर गांव के रहने वाले बाबा रघुवीर धाकड़ के पास पहुंची थी। बाबा ने झाड़ फूंक के नाम जलती धुनी (आग) के ऊपर 6 माह के मासूम को उलटा टांग दिया गया, जिससे वह झुलस गया। इतना ही नहीं अत्यधिक धुआं आंखों में जाने के कारण उसकी आंखों को भी गंभीर नुकसान पहुंचा था। पुलिस ने आरोपी बाबा रघुवीर धाकड़ के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी थी। एसडीओपी विजय कुमार यादव के अनुसार घटना कोलारस में 13 मार्च की है। दोपहर करीब 2 बजे 6 माह के मासूम मंयक को उसकी मां तांत्रिक र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.