मथुरा, जनवरी 16 -- मथुरा-वृंदावन नगर निगम क्षेत्र में खासकर वृंदावन में प्रस्तावित तीन बड़े विद्युत उप केन्द्र सिर्फ जमीन उपलब्ध न होने की वजह से अटके पड़े हैं। नगर निगम द्वारा इनके लिए बोर्ड बैठक में प्रस्ताव भी लाया गया था, लेकिन प्रस्तावों पर मुहर नहीं लग सकी। इसके अलावा गोवर्धन, बरसाना और राल में भी एक-एक विद्युत उप केन्द्र प्रस्तावित है, जिसके लिए भूमि नहीं मिल रही। सांसद हेमामालिनी इसके लिए नगर विकास मंत्री से मुलाकात कर चुकी हैं। फिलहाल, उन्होंने विद्युत उप केन्द्रों के लिए जमीन की उपलब्धता के लिए जिलाधिकारी को पत्र भेजा है। बताते चलें कि सांसद हेमामालिनी के अथक प्रयासों के बाद छटीकरा मार्ग पर कमल मन्दिर के पीछे आवास विकास द्वारा विकसित की जा रही कॉलोनी में 132/33 केवी पोषण उप केन्द्र को स्वीकृति मिल चुकी है। इसके लिए 7 एकड़ भूमि क...