पटना, नवम्बर 9 -- बिहार में दूसरे चरण के तहत 11 नवंबर को मतदान होना है। चुनाव प्रचार क आज आखिरी दिन है। दूसरे चरण के चुनाव से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी सरकार द्वारा महिलाओं के लिए किए कार्यों को सिलसिलेवार गिनाया है। सीएम नीतीश कुमार ने एक्स पर कहा, 'बिहार में वर्ष 2005 से पहले महिलाओं के उत्थान के लिए कोई काम नहीं होता था। महिलाएं घर की चहारदीवारी से बाहर नहीं निकल पाती थीं। शाम 6 बजे के बाद सड़कों पर महिलाओं का निकलना बिल्कुल असुरक्षित था। सत्ता संरक्षित अपराधी इतने बेखौफ हो चुके थे कि लड़कियां स्कूल-कॉलेज जाने में भी डरती थीं। अगर कोई बेटी स्कूल जाती थी तो उनके माता-पिता तब तक परेशान रहते थे, जब तक बेटी वापस घर नहीं लौट जाती थी। लड़कियों की शिक्षा के लिए कोई विशेष इंतजाम नहीं था तथा बहुत कम संख्या में बेटियां पढ़ पाती थीं। र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.