उन्नाव, जनवरी 30 -- उन्नाव। नव युवा कल्याण महासभा की बैठक शिव मंदिर कलेक्टरगंज फाटक में पंडित मनोज कुमार त्रिवेदी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में 6 फरवरी को ब्राह्मण बालकों का शुभ यज्ञोपवीत और कन्याओं का विवाह कार्यक्रम शिव मंदिर कलेक्टरगंज फाटक में कराया जाएगा। कोषाध्यक्ष बल्देव ने बताया कि विवाह संस्कार के लिए संस्था द्वारा पंजीकृत कन्याएं सुबह 10 और यज्ञोपवीत के लिए बटुक सुबह बजे शिव मंदिर परिसर में आएंगे। इस दौरन अतुल तिवारी, योगेश तिवारी, आशुतोष तिवारी, शशी तिवारी, नीलम त्रिवेदी, परिक्षित राज अवस्थी, राजेन्द्र शुक्ल, संदीप बाजपेई आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...