उन्नाव, दिसम्बर 30 -- उन्नाव। आवास विकास कालोनी में नव युवा कल्याण ब्राह्मण महासभा की एक बैठक मनोज कुमार त्रिवेदी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में हर की तरह की इस साल भी शिव मंदिर परिसर कलेक्टरगंज फाटक में बसंत पंचमी मुहूर्त अभाव के कारण 6 फरवरी को ब्राह्मण बटुकों व ब्राह्मण कन्याओं का शुभ विवाह होना निश्चित किया गया। कोषाध्यक्ष बल्देव तिवारी ने कहा जिन बटुकों को अपना यज्ञोपवीत और वर व कन्याओं को विवाह कराना है। केवल ब्राह्मण ही अपना पंजीयन 20 जनवरी तक अधिकृत पदाधिकारी से अवश्य करा लें। बैठक में वरिष्ठ उपाध्यक्ष आशुतोष तिवारी, परीक्षित राज अवस्थी, अतुल तिवारी, देवेन्द्र कुमार बाजपेई, राजेन्द्र शुक्ल, ऋषभ द्विवेदी , योगेश तिवारी, अनुराग त्रिपाठी, भानू तिवारी आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.