हजारीबाग, फरवरी 1 -- चौपारण, प्रतिनिधि। चतरा मोड़ स्थित होटल सेलिब्रेशन में सवर्ण समाज की यूजीसी कानून के विरोध में व्यापक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता चौपारण मुखिया प्रतिनिधि बिनोद सिंह ने की जबकि संचालन अरविंद कुमार सिंह ने किया। बैठक में उपस्थित वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि यह आंदोलन किसी भी समाज, जाति या धर्म के विरुद्ध नहीं है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि उनका उद्देश्य समाज में बढ़ते विभाजन को रोकना और आपसी सौहार्द व सामाजिक एकता को बनाए रखना है। बैठक में सत्यानंद सिंह, हरिश्चंद्र सिंह, रामफल सिंह, लव सिंह, देवेंद्र सिंह, राजेश सहाय, कोठारी सिंह, अरुण पांडेय, कैलाश पांडेय, अजय सिंह, सतीश पांडेय, आशीष सिंह, श्याम सिंह, नरेश पांडेय, उपेन्द्र सिंह, दया सिंह, रितेश सिंह, महेश सिंह, मिशन सिंह, सुखदेव सिंह, सूचित सिंह, प्रेम...