जमशेदपुर, मई 4 -- पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में जिला स्तरीय तैयारी समिति की बैठक कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय बिष्टूपुर में जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जिला प्रभारी बलजीत सिंह बेदी एवं सम्मानित अतिथि पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता शामिल हुए। बैठक को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी बलजीत सिंह बेदी ने कहा कि हमारे देश का संविधान बाबासाहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर ने रचा है। इस संविधान को सभी के लिए बनाया है। वर्तमान में भाजपा के कारण मूल संविधान पर खतरा आ गया है। इसी उद्देश्य से आगामी 6 मई को रांची में पुराना विधान सभा मैदान के पास धुर्वा में सुबह 10:30 बजे से संविधान बचाओ रैली का वृहत आयोजन किया गया है। रैली में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्ज...