रुद्रपुर, जनवरी 29 -- रुद्रपुर। डीएम नितिन सिंह भदौरिया के निर्देश पर परिवहन विभाग ने ओवरलोड वाहनों के खिलाफ सघन अभियान चलाया। इस दौरान 6 ओवरलोड वाहनों सहित कुल 12 वाहनों को सीज किया गया एआरटीओ प्रवर्तन नवीन कुमार सिंह के नेतृत्व में बुधवार को रुद्रपुर और सितारगंज क्षेत्र में देर रात तक कार्रवाई की गई। लगभग तीन लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। कार्रवाई में दो ट्रैक्टर ट्रॉली ओवरलोड और बिना कागजात, दो भूसा लदे वाहन ओवरलोड, ओवरहाइट व बिना ड्राइविंग लाइसेंस, दो बड़े भार वाहन ओवरलोड व बिना डीएल और चार हल्के भार वाहन बिना कागजातों के सीज किए गए। दो यात्री वाहन बिना टैक्स व फिटनेस के पाए गए। एआरटीओ ने बताया कि अभियान आगे भी जारी रहेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.