नई दिल्ली, फरवरी 3 -- मारुति सुजुकी के लिए साल 2026 की शानदार शुरुआती हुई है। कंपनी ने जनवरी में 2.36 लाख से ज्यादा गाड़ियों बेचकर अपने सालभर पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया। कंपनी की सेल्स में उसकी कई कारों का अहम रोल रहा है। इस लिस्ट में उसकी ऑल न्यू विक्टोरिस का नाम भी शामिल है। दरअसल, एरिना डीलरशिप पर बिकने वाली इस SUV ने अपनी अब तक की सबसे बड़ी सेल्स के साथ जनवरी की टॉप-10 कारों की लिस्ट में जगह बना ली। इस कार की पिछले महीने 15,240 यूनिट बिकीं। बता दें कि इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 10.50 लाख रुपए है। नए साल में विक्टोरिस की कामयाबी को इस तरह भी समझा जा सकता है कि इसने एक तरफ जहां देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली टॉप-10 कारों की लिस्ट में जगह बनाई। तो दूसरी तरफ देश की टॉप-10 SUV की लिस्ट में मारुति फ्रोंक्स, हुंडई वेन्यू, महिंद्रा बोलेरो औ...