नई दिल्ली, फरवरी 3 -- मारुति सुजुकी इंडिया के पोर्टफोलियो में वैगनआर सबसे सफल कार मानी जाती है। हर साल इसे लाखों ग्राहक खरीद रहे हैं। इस हैचबैक की खास बात ये है कि ये हर महीने देश की टॉप-10 कारों की लिस्ट में शामिल रहती है। हालांकि, साल 2026 की शुरुआती में इसे झटका लगा है। दरअसल, जनवरी 2026 की टॉप-10 कारों की लिस्ट में वैगनआर को जगह नहीं मिली। वहीं, इसकी सबसे बड़ी और क्लोज कॉम्पटीटर स्विफ्ट का दबदबा कायम रहा। इस लिस्ट में 10वें नंबर पर मारुति विक्टोरिस रही, जिसकी 15,240 यूनिट बिकीं। यानी वैगनआर की इससे कम यूनिट बिकी होंगी। वैसे इस लिस्ट में बलेनो भी जगह बनाने में सफल रही। बता दें कि वैगनआर की सफलता का अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि साल 2025 में इसकी 1.94 लाख यूनिट बिकीं और ये देश की सबसे सफल हैचबैक रही। यह भी पढ़ें- कंपनी की तारण...