नोएडा, फरवरी 24 -- ग्रेटर नोएडा। शारदा विश्वविद्यालय में नॉलेज ग्राफ एवं सेमांटिक वेब विषय पर 6वां विंटर स्कूल 2026 आयोजित किया गया। यह 30 घंटे का ऑनलाइन अकादमिक कार्यक्रम रहा। इसका उद्देश्य नॉलेज ग्राफ और सेमांटिक वेब जैसे उभरते क्षेत्रों में संरचित और व्यवस्थित प्रशिक्षण प्रदान करना रहा। भारत में इन विषयों पर औपचारिक अकादमिक पाठ्यक्रम अभी सीमित हैं। पाठ्यक्रम की रूपरेखा और संरचना डॉ. संजू तिवारी द्वारा तैयार की गई। उन्होंने स्वयं आरडीएफ, आरडीएफएस, ओडब्ल्यूएल, स्पार्क्यूएल, ऑंटोलॉजी इंजीनियरिंग और सेमांटिक रीजनिंग जैसे विषयों पर मूलभूत से उन्नत स्तर तक सत्र लिए। इससे प्रतिभागियों को सैद्धांतिक समझ के साथ-साथ व्यावहारिक ज्ञान भी प्राप्त हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.