किशनगंज, फरवरी 22 -- ठाकुरगंज। निज संवाददाता पश्चिम बंगाल सीमा से सटे गलगलिया चेकपोस्ट पर शनिवार सुबह वाहन जांच अभियान के दौरान मद्यनिषेध विभाग की टीम ने एक कार से 59 लीटर अवैध शराब बरामद की। इस कार्रवाई में दो युवकों को हिरासत में लिया गया है, जबकि वाहन को जप्त कर अग्रेतर कार्रवाई के लिए उत्पाद थाना को सौंप दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मद्यनिषेध प्रभारी मुकेश कुमार साह एवं अभिमन्यु कुमार सिंह के नेतृत्व में सिपाहियों व गृहरक्षकों की संयुक्त टीम शनिवार की सुबह करीब आठ बजे पश्चिम बंगाल की ओर से आने वाले वाहनों की सघन जांच कर रही थी। इसी दौरान एक उजले रंग की फोर्ड फिएस्ता कार को रोककर तलाशी ली गई। वाहन में चालक समेत दो युवक सवार थे। पूछताछ के दौरान संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर टीम ने वाहन को अभिरक्षा में लेकर विधिवत तलाशी की प्रक्रिया...