बेगुसराय, जून 24 -- बरौनी। सोनपुर रेल मंडल में सोमवार को मेगा टिकट जांच अभियान चलाया गया। इस विशेष अभियान में कुल 7799 बिना टिकट यात्रियों को पकड़ा गया और उनसे 59 लाख से अधिक जुर्माना की राशि वसूली गई। मंडल रेल प्रबंधक विवेक भूषण सूद ने बताया कि यह अब तक किसी एक दिन में सोनपुर मंडल की सर्वाधिक राजस्व वसूली है। टिकट जांच अभियान लगातार जारी रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...