चतरा, जनवरी 6 -- सिमरिया, निज प्रतिनिधि। सिमरिया रेफरल अस्पताल परिसर में सोमवार को सीसीएल के सौजन्य से सामाजिक संस्था सिनी द्वारा 59 टीबी से पीड़ित मरीजों के बीच पोषण टोकरी का वितरण चिकित्सा पदाधिकारी डॉ बीएन प्रसाद के द्वारा किया गया। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य टीबी रोगियों को पोषण सहायता प्रदान कर उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ में सहयोग करना है। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने टीबी रोगियों को नियमित दवा सेवन, संतुलित आहार एवं स्वच्छता के महत्व की जानकारी दी। सिनी संस्था के प्रतिनिधियों ने बताया कि पोषण की कमी टीबी रोग की गंभीरता को बढ़ाती है, इसलिए ऐसे प्रयास रोग उन्मूलन की दिशा में महत्वपूर्ण हैं। मौके पर स्वास्थ्यकर्मी, सिनी के सदस्य एवं लाभार्थी मरीज उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.