मुंगेर, फरवरी 13 -- मुंगेर, निज प्रतिनिधि। मुंगेर शहर को अतिक्रमण मुक्त कराए जाने को लेकर गुरुवार को भी नगर प्रशासन की ओर से अतिक्रमणकारियों को नोटिस थमाया गया। गुरुवार को कौरा मैदान गोला रोड तथा चौक के पास करीब 59 अतिक्रमण कारियों को नोटिस थमाया गया। नगर निगम प्रशासन की ओर से अब तक 314 लोगों को अतिक्रमण करने को लेकर नोटिस थमाया गया है। सिटी मैनेजर मनोज कुमार ने बताया कि नोटिस के साथ ही अतिक्रमण कार्यों को अतिक्रमण हटाने का समय दिया गया है। समय के पश्चात अतिक्रमण नहीं हटाए जाने पर अस्थाई रूप से अतिक्रमण करने वाले को 5 हजार तथा स्थाई रूप से अतिक्रमण करने वालों को 20, हजार रुपये का जुर्माना सहित अतिक्रमण हटाने का पूरा खर्च भी लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि एसडीओ से पुलिस बल उपलब्ध होने के बाद अतिक्रमण हटाने का कार्य किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.