रुडकी, जनवरी 29 -- बेलडा स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय में गुरुवार को निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 585 लोगों ने स्वास्थ्य की जांच करवाई। मौके पर 36 लोगों ने रक्तदान भी किया। शिविर का उद्घाटन प्रदेश उपाध्यक्ष महिला मोर्चा भाजपा उत्तराखंड रोमा सैनी एवं खंड विकास अधिकारी रुड़की सुमन कुटियाल दत्त ने किया गया। जया मैक्सवेल सुपर स्पेशलिटी अस्पताल बहादराबाद से पहुंचीं डॉ. नेहा ने प्रसव पूर्व एवं प्रसव पश्चात देखभाल पर विस्तार से जानकारी दी। जबकि डॉ. आमिर ने कुपोषण एवं एनीमिया के कारण, लक्षण और बचाव के उपायों पर प्रकाश डाला। इस मौके पर डॉ. प्रिया, डॉ. नेहा, डॉ. आमिर, डॉ. कुलदीप, डॉ. राधा, डॉ. सना, समाज कल्याण अनुश्रवण समिति के उपाध्यक्ष देशराज कर्नवाल, सुशील त्यागी, प्रमोद चौधरी, शिव कुमार, सतेंद्र, अरव...