अररिया, जून 30 -- सिकटी। सिकटी पुलिस ने रात्रि गश्ती के दौरान रविवार की अहले सुबह गुप्त सूचना के आधार पर शैदाबाद कॉलोनी स्थित पेट्रोल पम्प के पास से चार बोरी मे 584 बोतल नेपाली देशी शराब किया बरामद किया। वहीं पुलिस वाहन को देखते ही चार शराब कारोबारी सर से शराब की बोरी फेंक अंधेरे का लाभ उठा भाग निकलने मे सफल रहे। सिकटी थानाध्यक्ष नरेंद्र कुमार प्रसाद ने बताया कि शनिवार की रात थाना के एएसआई बाबूलाल सिंह सशस्त्र बल के साथ रात्रि गस्ती पर थे उसी समय सूचना मिली की शैदाबाद कॉलोनी बोर्डर से शराब का खेप आने वाला है सूचना सत्यापन के लिए गश्ती दल को वहा भेजा गया जहां पहुंचते ही पुलिस वाहन की लाइट मे चार लोग सर पर शराब की बोरी ले कर नेपाल की तरफ से आते देखा गया पुलिस वाहन की लाइट देखते ही चारो शराब कारोबारी शराब की बोरी फेंक कर भागने लगा पुलिस बल द...