रुडकी, जून 30 -- सोमवार को भी मौसम बेहद सुहावना रहा। दोपहर तक कभी तेज तो कभी धीमी बारिश होती रही। दोपहर के बाद हल्की धूप निकल आई। बारिश की वजह से मौसम में भी ठंडक रही। इससे अधिकतम तापमान सामान्य से 6.1 डिग्री सेल्सियस कम रहा। दोपहर तक 58.5 एमएम बारिश दर्ज की गई। दो दिन से लगातार रुक-रुककर बारिश हो रही है। रविवार रात से शुरू हुई बारिश सोमवार दोपहर तक जारी रही। बारिश से जनजीवन भी अस्त व्यस्त रहा। बारिश से सड़कों पर पानी भरा रहा। जिससे आवाजाही में भी काफी परेशानी हुई। हालांकि मौसम काफी सुहावना रहा। गर्मी से काफी निजात मिली। आईआईटी रुड़की की कृषि वेधशाला के मुताबिक अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह तापमान सामान्य से 6.1 डिग्री सेल्सियस कम है। न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहा। यह तापमान सामान्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस रहा।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.