रुद्रपुर, जनवरी 21 -- खटीमा, संवाददाता। जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान के अंतर्गत बंडिया न्याय पंचायत में राइका बंडिया में बहुद्देशीय शिविर लगा। शिविर में 58 समस्याएं पंजीकृत हुईं। इसमें से 19 का मौके पर निस्तारण किया गया। 1583 ग्रामीणों ने शिविर का लाभ लिया। शिविर में 24 विभागों के स्टाल लगाए गए। बुधवार को एडीएम कौस्तुभ मिश्रा की अध्यक्षता में आयेाजित शिविर में मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, दर्जाधारी उत्तम दत्ता व नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी पहुंचे। उन्होंने कहा डबल इंजन सरकार द्वारा सभी वर्ग, किसान, पिछड़ों के लिए जनकल्याणकारी योजनाऐं चलाई जा रही हैं, उन्होंने अधिकारियों को जनकल्याणकारी योजनाओं का पात्र व्यक्तियों को शत-प्रतिशत लाभ देने के निर्देश दिए। शिविर में सांसद प्रतिनिधि जितेंद्र राणा, ग्राम प्रधान भावन...