आगरा, जनवरी 5 -- लोगों की समस्याएं दूर नहीं हो पा रही हैं। कड़ाके की सर्दी के बाद भी लोग अपनी समस्याएं बताने के लिए अधिकारियों के समक्ष पहुंचे। अधिकारियों ने इस दौरान 58 शिकायतकर्ताओं की समस्याएं सुनीं। इस दौरान अलग-अलग अधिकारियों के जरिए 14 शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही करा दिया। शेष शिकायतों पर कार्रवाई करने के लिए उन्होंने जांच के लिए दिशा-निर्देश जारी कर दिये। डीएम प्रणय सिंह व एसपी अंकिता शर्मा ने तहसील कासगंज के सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस में आए लोगों की समस्याओं व शिकायतों का निस्तारण किया। डीएम ने कहा कि सभी अधिकारी प्राप्त प्रार्थना पत्रों को शीघ्रता से निस्तारित करना सुनिश्चित करें। जिससे पीड़ितों को पूर्ण संतुष्टि मिले। इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाये। डीएम के समक्ष इस अवसर पर अधिक धनराशि के बिजली के ब...