जामताड़ा, जनवरी 10 -- 58वीं सीनियर राष्ट्रीय खो-खो प्रतियोगिता के लिए जामताड़ा के प्रीतम मुर्मू का हुआ चयन जामताड़ा,प्रतिनिधि। 11 जनवरी से 15 जनवरी तक काजीपेट तेलंगाना शहर में आयोजित 58 वीं सीनियर राष्ट्रीय खो-खो प्रतियोगिता में झारखंड राज्य खो-खो टीम में जामताड़ा जिला खो-खो संघ के 01 बालक खिलाड़ी प्रीतम मुर्मू का चयन किया गया है। चयनित खिलाड़ी संघ के पदाधिकारी नंदन कुमार सिंह के साथ रांची के लिए रवाना हुए। इस बात की जानकारी जामताड़ा जिला खो-खो संघ के सचिव नंदन कुमार सिंह संघ ने दिए। जामताड़ा जिला खो-खो संघ के अध्यक्ष डॉ दुर्गा दास भंडारी, मुख्य संरक्षक अजय चंद्र सिंह, संरक्षक श्यामल मंडल एवं वरीय उपाध्यक्ष डॉ चंचल भंडारी ने सभी चयनित खिलाड़ी को शुभकामनाएं दी। मौके पर उपाध्यक्ष भूपेश गुप्ता, कमलेश मंडल, दीनबंधु सिंह, संयुक्त सचिव अनीश रंजन...