हाजीपुर, दिसम्बर 5 -- राजापाकर । संवाद सूत्र गुप्त सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष ने 576 बोतल विदेशी शराब मुर्गी फार्म से बरामद किया है, जबकि मौके से एक महिला व एक पुरुष गिरफ्तार किया गया और एक बाइक जप्त की गई। थानाध्यक्ष गौरीशंकर बैठा को गुप्त सूचना मिली कि पप्पू कुमार पिता स्वर्गीय गया राय निवासी ग्राम बखरी बराई थाना राजापाकर अपने घर पर बाहर से शराब मंगवाए हैं। जिसे अपने घर के सामने स्थित मुर्गी फार्म और नहर में छुपा रखा है। सूचना पर सुरक्षा बलों के साथ बखरी बराई स्थित पप्पू कुमार के घर के सामने पुलिस पहुंची तो वाहन व टॉर्च की रोशनी में देखा कि तीन व्यक्ति जो मुर्गी फार्म के पास से बाइक पर शराब लेकर अपने घर की तरफ जा रहे हैं। वे पुलिस वाहन को देखकर इधर-उधर भागने लगे। जिसमें से एक महिला एवं एक पुरुष घर के अंदर छिपने लगे, वहीं एक नवयुवक नहर ...