हापुड़, फरवरी 2 -- सीसीएसयू की एनईपी पीजी, यूजी, प्रोफेशनल कोर्स की परीक्षाएं जारी हैं। सोमवार को एसएसवी कॉलेज में दो पालियों में 574 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। जबकि 131 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। सीसीएसयू की एनईपी पीजी यूजी, प्रोफेशनल कोर्स की परीक्षा के लिए एसएसवी कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया है। यहां रोजाना स्टूडेंट्स एग्जाम दे रहे हैं। सोमवार को कॉलेज में दो पालियों में 574 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। जबकि 131 परीक्षार्थी पेपर में गैरहाजिर रहे। चीफ प्रोक्टर प्रो.लक्ष्मण सिंह गौतम ने बताया कि परीक्षा के दौरान उड़नदस्ता अलर्ट रहता है। चेकिंग के बाद ही परीक्षा कक्ष में परीक्षार्थियों को भेजा जाता है। वहीं, प्राचार्य प्रो.नवीन चंद्र सिंह ने बताया कि कॉलेज में नकलविहीन परीक्षाएं कराई जा रही हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.