कानपुर, जनवरी 8 -- शहर में दूषित जलापूर्ति की रोकथाम के लिए जलकल तेजी से कार्य कर रहा है। गुरुवार को विभाग ने जहां अलग-अलग स्थानों पर तीन दर्जन जगह लीकेज पाइप लाइन को सही किया गया। वहीं, श्याम नगर पुलिस चौकी, केशवपुरम आवास विकास 1, शास्त्री नगर क्षेत्र में पेयजल समस्या के निस्तारण के लिए पाइप लाइन बदले जाने का कार्य शुरू कराया। महाप्रबंधक जलकल आनंद त्रिपाठी ने बताया कि 570 स्थानों पर क्लोरीन की जांच के लिए ओटी टेस्ट किया गया। जलकल के जोनल अभियन्ताओं ने गुरुवार को 11 मलिन बस्तियों में पेयजल आपूर्ति की गुणवत्ता जांच के लिए मौके का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्थानीय निवासियों से पूछताछ की। पेयजल की किसी प्रकार की समस्या नहीं मिलने पर राहत की सांस ली। निरीक्षण के दौरान विभिन्न स्थलों पर कुल आठ जल संयोजन क्षतिग्रस्त मिले। 27 स्थलों पर ली...