सीतामढ़ी, अगस्त 12 -- परिहार। सहसराम बीओपी के एसएसबी जवानों ने शराब की बड़ी खेप पकड़ी है। एसएसबी ने 570 बोतल नेपाली शराब व एक बाइक जब्त किया है। हालांकि, इस दौरान तस्कर जवानों को चकमा देकर नेपाल की सीमा में भाग निकला। जानकारी के मुताबिक एसएसबी के जवान बराही गांव के समीप गस्त कर रहे थे। इसी दौरान नेपाल की ओर से एक बाइक सवार वहां पहुंचा। एसएसबी जवानों पर नजर पड़ते ही वह बाइक पटक कर नेपाल की सीमा में प्रवेश कर गया। बाइक पर बंधे बोरी की तलाशी लेने पर उसमें से 570 बोतल नेपाली शराब बरामद हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.