सीतामढ़ी, जनवरी 1 -- सुरसंड। थाना क्षेत्र में शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत स्थानीय पुलिस को गश्ती के दौरान अलग-अलग स्थानों से नेपाल से तस्करी कर लाई जा रही 570 बोतल देसी शराब बरामद की। इस कार्रवाई में दो बाइक जब्त करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया। जबकि एक तस्कर शराब लदी बाइक छोड़कर मौके से फरार होने में सफल रहा। पीटीसी मुकेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र के मलाही गांव स्थित ग्रामीण सड़क पर एक बाइक को रोका। तलाशी के दौरान बाइक से 120 बोतल देसी शराब बरामद की गई। इस मामले में बाजपट्टी थाना क्षेत्र के बसंत गांव निवासी ज्ञानी मंडल के पुत्र नंदकिशोर कुमार उर्फ नंदिनी तथा पवन राय के पुत्र शनि कुमार को मौके से गिरफ्तार किया गया। वहीं दूसरी ओर एसआई मुकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने सुरसंड ...