फर्रुखाबाद कन्नौज, जनवरी 2 -- फर्रुखाबाद। शासन के आदेश पर जिले में 57 शिक्षकों का समायोजन कर दिया गया। जिला बेसिक शिक्षाधिकारी कार्यालय में बुधवार की देर रात तक समायोजन प्रक्रिया चलती रही। अधिकतर शिक्षक एकल विद्यालयों में भेजे गए हैं। शासन ने नवंबर 2025 में परिषदीय विद्यालयों में तैनात शिक्षकों का समायोजन करने के निर्देश दिए थे। 31 दिसंबर 2025 तक शिक्षकों को समायोजित करने की अंतिम तिथि थी। शासन के आदेश थे कि प्राथमिकता के आधार पर एकल विद्यालयों में शिक्षकों का समायोजन किया जाए। बीएसए ने इसे ध्यान में रखते हुए जिले में 57 शिक्षकों की सूची तैयार करवाई। 31 दिसंबर अंतिम तिथि होने के चलते बीएसए ने देर शाम तक कार्यालय में बैठकर समायोजन की प्रक्रिया पूरी की। कायमगंज ब्लाक में 19, कमालगंज ब्लाक में नौ, मोहम्मदाबाद ब्लाक में 12, नवाबगंज ब्लाक में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.