नई दिल्ली, फरवरी 18 -- मल्टीबैगर कंपनी ई2ई नेटवर्क्स लिमिटेड के शेयरों में तूफानी तेजी आई है। GPU क्लाउड उपलब्ध कराने वाली कंपनी ई2ई नेटवर्क्स के शेयर बुधवार को NSE में 20 पर्सेंट की तेजी के साथ 3068.20 रुपये पर पहुंच गए हैं। दिग्गज कंपनी एनवीडिया (Nvidia) ने एडवांस्ड AI फैक्ट्रीज डिलीवर करने के लिए ई2ई नेटवर्क्स को सहयोग करने की घोषणा की है, इस अनाउंसमेंट के बाद कंपनी के शेयरों में तेज उछाल आया है। ई2ई नेटवर्क्स अपने TIR प्लेटफॉर्म पर एक एनवीडिया ब्लैकवेल GPU क्लस्टर बना रही है। 3 साल में 1782% उछल गए हैं ई2ई नेटवर्क्स के शेयरई2ई नेटवर्क्स लिमिटेड (E2E Networks) के शेयर पिछले 3 साल में 1782 पर्सेंट चढ़ गए हैं। ई2ई नेटवर्क्स के शेयर 17 फरवरी 2023 को 163 रुपये पर थे। कंपनी के शेयर 18 फरवरी 2026 को 3068.20 रुपये पर जा पहुंचे हैं। पिछले 2 सा...