हरदोई, फरवरी 4 -- अतरौली। विकास खंड भरावन के बनी गांव में आयोजित बीपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला बुधवार को छतिहा टीम ने अतरौली को 57 रनों से पराजित कर अपने नाम किया। टूर्नामेंट के आयोजक मयंक सिंह व फाइनल मैच के मुख्य अतिथि भाजपा नेता अजय सिंह थे। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेलों से आपसी एकजुटता और अनुशासन का संदेश मिलता है। गांव स्तर पर इस तरह की प्रतियोगिताएं होंगी तो ग्रामीण प्रतिभाओं को निखरने का अवसर मिलेगा। इसके लिए मिनी स्टेडियम का निर्माण भी जरूरी है। संरक्षक प्रशांत त्रिपाठी ने बताया कि फाइनल मुकाबला अतरौली और छतिहा टीम के बीच खेला गया। इसमें छतिहा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 57 रन से जीत दर्ज कर ट्रॉफी पर कब्जा किया। शिव मोहन सिंह, प्रशांत त्रिपाठी, ज्ञानेंद्र सिंह, धर्मराज सिंह, प्रधान रामचंद्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.