रामपुर, जनवरी 13 -- रोडवेज परिसर में शिविर में रोडवेज के चालकों की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें सुरक्षित ड्राइविंग के प्रति जागरूक किया गया। एआरटीओ राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि नेत्र परीक्षण शिविर में कुल 57 चालकों का आंखों का परीक्षण किया गया, जबकि सड़क सुरक्षा मानकों के अनुरूप 32 चालकों का अल्कोहल टेस्ट भी किया गया। जांच के दौरान चालकों को नियमित स्वास्थ्य परीक्षण, दृष्टि की समय-समय पर जांच तथा नशा मुक्त होकर वाहन चलाने के महत्व के बारे में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। शिविर में डॉ. राजीव वर्मा व रोडवेज के अधिकारी मौजूद रहे थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...