भदोही, फरवरी 6 -- भदोही, संवाददाता। जिले की पुलिस ने नौ लोगों को शांति भंग की आशंका में पाबंद किया। सभी पर मारपीट एवं शांति में खलल का आरोप था। उधर, यातायात पुलिस ने जांच अभियान में नियमों की अनदेखी के आरोपों में 50 मोटरसाइकिलों तथा सात चार पहिया वाहनों समेत कुल 57 गाड़ियों का चालान किया। ज्ञानपुर कोतवाली पुलिस ने पूरेरजा से दो, गोपीगंज ने तिलंगा से दो, कोइरौना ने नारेपार से पांच लोगों के साथ ही कुल नौ लोगों को शांति भंग की आशंका में पाबंद किया। उधर, यातायात पुलिस के जांच अभियान से जिले के प्रमुख बाजारों में बाइक सवारों में हड़कंप है। मोबाइल पर मैसेज आने के बाद उन्हें गाड़ी के चालान के बारे में पता चल पा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...