मुजफ्फर नगर, जनवरी 6 -- विस्तारीकरण के बाद पालिका के सीमा क्षेत्र में आए उद्योगों से नगर पालिका अब टैक्स वसूलने जा रही है। नगर पालिका के सर्वे में अभी करीब 57 उद्योग टैक्स के दायरे में आए है। फिलहाल नगर पालिका के कर विभाग के द्वारा करीब 35 उद्योगों को नोटिस जारी किए गए है। वहीं मंगलवार को फेडरेशन ऑफ मुजफ्फरनगर कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के हॉल में नगर पालिका के द्वारा कैम्प भी लगाया गया है। कैम्प में उद्यमियों को फार्म दिए गए है। वहीं 12 जनवरी तक सभी दस्तावेजों के साथ फार्म भरकर जमा करने के निर्देश दिए गए है। नव विस्तारीत क्षेत्र में आए उद्योगों से नगर पालिका गृहकर वसूलने जा रही है। सीमा विस्तार के बाद नगर पालिका में 11 गांव पूर्ण रूप से शामिल हुए है। वहीं काफी उद्योग भी पालिका की सीमा क्षेत्र में आए है। नगर पालिका के द्वारा किए गए एक सर्वे के...