पाकुड़, फरवरी 11 -- पाकुड़। भारतीय जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 57वीं पुण्यतिथि पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष अमृत पांडेय के नेतृत्व में रानी दिग्घी पटाल में स्थापित उनके आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। माल्यार्पण के उपरांत भाजपा जिलाध्यक्ष अमृत पांडेय ने कहा कि व्यक्ति से समाज और समाज से राष्ट्र निर्माण का दर्शन देने वाले विलक्षण व्यक्तित्व के धनी एकात्मक मानव दर्शन तथा अंत्योदय के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर उनके चरणों में कोटि कोटि नमन है। भारतीय जनसंघ के सह संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रखंड राष्ट्रवादी चिंतक उत्कृष्ट संगठनकर्ता एकात्म मानववाद एवं अंत्योदय दर्शन के प्रणेता थे। भाजपा के वरिष्ठ नेता हिसाबी राय ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय भारतीय राजनीति और समाज को नहीं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.