मोतिहारी, जनवरी 11 -- आदापुर ,एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र में खाद की तस्करी और कालाबाजारी के खिलाफ प्रशासन की सख्ती लगातार जारी है। शुक्रवार की देर रात एसडीएम मनीष कुमार व सीडीपीओ मनीष आनंद ने संयुक्त रूप से गुप्त सूचना के आधार पर थाना से सटे जमुनापुर गांव में मेसर्स गुप्ता खाद स्टोर्स पर छापेमारी की । छापेमारी के दौरान अवैध रूप से भंडार कर रखे गए तस्करी के 565 यूरिया खाद जब्त कर लिया। इस मामले की लंबी जांच के दौरान दुकानदार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जांच के दौरान अधिकारियों ने पाया कि कार्रवाई के समय एक उर्वरक दुकान से कुल 565 बोरा यूरिया खाद बरामद किया गया, जिसमें करीब डेढ़ सौ बोरे ऐसे पाए गए जिनका वैध दस्तावेज उपलब्ध था। वही, आवश्यक कागजात के अभाव में पूरे 565 बोरा यूरिया खाद को जब्त कर लिया गया। इस मामले में गुप्ता खाद्य स्...