लखनऊ, दिसम्बर 16 -- लखनऊ, संवाददाता। डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय के कृत्रिम अंग एवं पुनर्वास केंद्र की ओर से पारा के आवासीय पब्लिक स्कूल में जागरूकता व शारीरिक दिव्यांगता परीक्षण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। यहां दिव्यांगता के लक्षण जैसे रीढ़ की हड्डी, जेनु वैल्गम, धनुर्जानु, फुटफ्लैट, सेरेब्रल पाल्सी, टेलिप्स इक्विनस, क्यूबिटस वैल्गस और पैर की संरचनात्मक विकृतियों की जानकारी दी गई। 300 छात्रों मे से 56 छात्रों में फ्लैट फुट के लक्षण पाए गए। कार्यक्रम का संयोजन डॉ. रणजीत कुमार, समन्वयन असिस्टेंट प्रोफेसर कुमरपाल सिंह और डेमोस्ट्रेटर डॉ. राज कमल ने किया। इस दौरान सर्वोदय विद्यालय की निदेशक सुनीता, प्रभारी विजय, प्रधानाचार्य हरिओम, प्रबंधक गोविंद समेत कई अन्य रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...