वाराणसी, फरवरी 22 -- वाराणसी। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने रविवार को अगल-अलग क्षेत्र में खाद्य प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की। इस दौरान टेंगरा मोड़, रामनगर, लंका सहित अन्य इलाके में खाद्य प्रतिष्ठानों से घी, तेल, नमकीन, मसाला का सैंपल लिया। इसके साथ ही टेंगरा मोड़ स्थित गोपाल डेयरी पर टीम ने खोवा का सैंपल लिया। दुर्गंधयुक्त 56 किलो खोवा को नष्ट कराया। सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय कौशलेंद्र शर्मा के नेतृत्व में कार्रवाईकी गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...