बिहारशरीफ, मई 21 -- हिलसा के सूर्य मंदिर परिसर से हुई यात्रा की शुरुआत भारतीय सेना के शौर्य और पराक्रम को किया सलाम फोटो: हिलसा01-हिलसा में बुधवार को तिरंगा यात्रा में शामिल लोग। हिलसा, निज प्रतिनिधि। पाकिस्तान पर भारत की जीत और ऑपरेशन सिंदूर की सफलता से उत्साहित लोगों ने बुधवार को 551 फीट लंबे झंडे के साथ तिरंगा यात्रा निकाली गयी। शहर के सूर्य मंदिर परिसर से यात्रा की शुरुआत हुई। लोगों ने शहर का भ्रमण कर देशभक्ति के नारे लगाये। विभिन्न दलों के कार्यकर्ताओं के साथ सामाजिक, धार्मिक संस्थाओं के लोग और आमलोगों ने यात्रा में भाग लेकर भारतीय सेना के शौर्य और पराक्रम को सलाम किया। यात्रा की शुरुआत विधायक कृष्ण मुरारी शरण उर्फ प्रेम मुखिया, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश कुमार व नगर अध्यक्ष मंजय चंद्रवंशी ने की। सूर्य मंदिर से निकलकर यात्रा योगीपुर मोड़...