मुजफ्फर नगर, मई 18 -- बिजली सप्लाई के सुधार के लिए पावर कारपोरेशन के द्वारा जनपद में करीब 550 करोड रुपए की धनराशि खर्च की गई है, लेकिन फिर भी भीषण गर्मी में उपभोक्ता बिजली कटौती को लेकर काफी परेशान है। आरडीएसएस योजना के तहत उक्त धनराशि खर्च होने के बाद भी बिजली सप्लाई में कोई खास सुधार नहीं हुआ है। शहर और देहात क्षेत्र में निर्धारित बिजली सप्लाई के दौरान लगातार अंधाधुंध बिजली कटौती हो रही है। वहीं रोहाना बिजलीघर से दिन में मात्र तीन घंटे सप्लाई मिल रही है। जनपद में रिवेम्पड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम (आरडीएसएस) योजना के तहत जनपद में 46 फीडर का प्रथक्कीकरण का कार्य किया गया। जिसके अन्तर्गत 8060 नये पोल लगाये गये। वहीं 907.32 किलोमीटर कन्डक्टर लगाया गया तथा 36.800 किलोमीटर एबी केबिल लगाया गया है। इसके अतिरिक्त 25, 63 एवं 100 केवीए विभिन्न ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.